रीवा में अर्द्धनग्न हालत में मिला महिला का शव: नाले में पड़ा हुआ था, ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को बताया; दुष्कर्म की आशंका जताई – Rewa News

रीवा में अर्द्धनग्न हालत में मिला महिला का शव:  नाले में पड़ा हुआ था, ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को बताया; दुष्कर्म की आशंका जताई – Rewa News


रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव में बुधवार को एक महिला का शव मिला। शव गांव के पास झाड़ियों के किनारे बने नाले में पड़ा था। महिला की पहचान गायत्री पांडे के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शव देखकर अतरैला पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डॉग स्क्व

.

हत्या का मामला मानकर जांच शुरू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया, “अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी कला गांव में गायत्री पांडे नाम की महिला का शव झाड़ियों के किनारे बने हुए नाले में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित कई साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधि अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।”

दुष्कर्म की आशंका, पीएम रिपोर्ट से होगी पुष्टि महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिलने से कुछ लोग दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।



Source link