विदिशा के मुक्तिधाम के पास स्थित बेतवा नदी घाट पर बुधवार दोपहर एक नवजात बच्चे का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होमगार्ड की मदद से नवजात के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।
जन्म के समय की क्लिप अभी भी जुड़ी हुई थी पुलिस के मुताबिक नवजात की उम्र करीब तीन दिन प्रतीत हो रही है। खास बात यह रही कि उसकी नाभी नाल में जन्म के समय लगाई जाने वाली क्लिप अभी भी लगी हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि बच्चे का जन्म हाल ही में हुआ और संभवतः उसे जन्म के तुरंत बाद ही यहां फेंक दिया गया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि यह मामला नवजात को लावारिस हालात में फेंकने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जिले के अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से हाल ही में हुए प्रसव की जानकारी जुटा रही है, ताकि शिशु के माता-पिता का पता लगाया जा सके।
पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि शिशु को यहां किसने और कब लाकर फेंका।