Sonam Raghuvanshi: एक नहीं, दो नहीं, तीन लड़के के साथ… सोनम के 3 ‘राज’ और उड़ गई तीन राज्यों की पुलिस की नींद

Sonam Raghuvanshi: एक नहीं, दो नहीं, तीन लड़के के साथ… सोनम के 3 ‘राज’ और उड़ गई तीन राज्यों की पुलिस की नींद


Sonam Raghuvanshi Latest News : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. शिलाॉन्ग पुलिस ने बुधवार को एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे इंदौर पुलिस की नींद उड़ गई है. शिलाॉन्ग पुलिस के इस खुलासे के यूपी पुलिस की मुश्किल बढ़ जाए तो हैरानी नहीं होगी. क्योंकि राजा रघुवंशी की मौत की असली वजह अभी तक पुलिस को नहीं मिल सकी है. बुधवार को राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में एक ऐसी जानकारी मिली है, जिससे 3-3 ‘राज’ का पता चल रहा है. सोनम एक नहीं, दो नहीं तीन-तीन लड़के को एक ही समय पर हैंडल कर रही थी. पहला, पति-राजा, दूसरा- प्रेमी राज और तीसरा आशिक, संजय वर्मा को एक साथ घुमा रही थी.सोनम रघुवंशी के खिलाफ नए खुलासे के बाद मेघालय पुलिस की जांच में सनसनीखेज मोड़ आ गया है.

मेघालय पुलिस ने ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत इस मामले की गहन जांच की. 18 जून को पुलिस ने सोहरा में क्राइम सीन रिक्रिएट किया, जिसमें सोनम और तीनों सुपारी किलर मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक विवेक स्येम ने बताया कि सोनम हत्या के समय घटनास्थल पर खड़ी थी, जबकि तीनों आरोपियों ने राजा पर चाकू से हमला किया. राजा के सिर पर पीछे और सामने से दो वार किए गए, जिससे उसकी मौत हुई. पुलिस ने एक चाकू बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा हथियार खाई में खोजा जा रहा है. एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में, हरियाणा के यूट्यूबर देवेंद्र सिंह का 23 मई का वीडियो सामने आया, जिसमें सोनम, राजा, और तीनों आरोपी नोंग्रियात गांव के पास दिखे. इस वीडियो ने हत्या की टाइमलाइन को पुख्ता किया. पुलिस ने पाया कि सोनम ने राजा का फोन तोड़ा और शव को खाई में फेंकने में मदद की.

सोनम का राजा, राज के बाद संजय से रिश्ते!
इंदौर एसआईटी को पहले ही प्रेमी राज कुशावाह ने हत्या की बात कबूल की थी, लेकिन प्रेमी होने की बात से इंकार कर दिया था. बुधवार को संजय वर्मा नाम के शख्स के नाम आने से राजा की बातों को बल मिला. सोनम के साथ प्रेम संबंध वाली बात को खारिज होने के बाद नया एंगल कई ओर इशारा कर रहा है. सोनम और संजय वर्मा में 200 से अधिक बातचीत बता रहा है कि मामला कुछ और नहीं है. हालांकि, वह इस हत्याकांड में शामिल है कि नहीं इस पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है. राजा का सोनम के असली प्रेमी के सवाल पर राज चुप रहना भी संजय की तरफ सूई घुमा रहा है.

क्या संजय वर्मा भी हत्या में शामिल?
इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एमपी पुलिस की एसआईटी अब इस मामले में सोनम के परिवारवालों से पूछताछ करने जा रही है. शिलांग जाने से पहले इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसरों के सामने राज ने अपने और सोनम के बीच प्रेम संबंध की बात से इनकार करने में अब दम नजर आ रहा है. राजा के परिवार ने भी सोनम के भाई गोविंद पर आरोप लगाया था कि उसे सोनम और राज के अफेयर की जानकारी थी. हालंकि, गोविंद ने इन आरोपों को खारीज कर दिया है.

शिलाॉन्ग पुलिस के अनुसार, सोनम ने शुरू में राजा की हत्या को ‘सेल्फी मौत’ का रूप देने की योजना बनाई थी, ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके. 22 मई को खराब मौसम के कारण यह योजना विफल हो गई, जिसके बाद 23 मई को सुपारी किलरों ने हत्या को अंजाम दिया. सोनम ने मेघालय की यात्रा की पूरी योजना बनाई, जिसमें गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन और शिलांग की बुकिंग शामिल थी. हत्या के बाद, सोनम ने बुर्का पहनकर शिलांग से गुवाहाटी फिर सिलीगुड़ी, पटना और इंदौर होते हुए गाजीपुर तक का सफर किया.



Source link