जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: रेलवे में 6,180 पदों पर भर्ती; प्रसार भारती में 421 वैकेंसी; IIT दिल्ली बनी देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  रेलवे में 6,180 पदों पर भर्ती; प्रसार भारती में 421 वैकेंसी; IIT दिल्ली बनी देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 6,180 Posts In Railways; 421 Vacancies In Prasar Bharati; QS World University Rankings 2026 Released

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे भर्ती बोर्ड में टेक्नीशियन के 6,180 पदों पर भर्ती की और प्रसार भारती में टेक्निकल इंटर्न्स के 421 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8वें संस्करण की और टॉप स्टोरी में जानकारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की।

करेंट अफेयर्स

1. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण फ्रांस में शुरू

18 जून को भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण फ्रांस में शुरू हुआ।

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावालरी स्थित कैंप लारजैक में हो रहा है

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावालरी स्थित कैंप लारजैक में हो रहा है

  • सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ 1 जुलाई तक चलेगा।
  • इसमें दोनों देशों के 90-90 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।
  • अभ्यास ‘शक्ति’ भारत और फ्रांस के बीच होने वाला द्विवार्षिक (हर दो साल में एक बार) संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। ये भारत व फ्रांस में बारी-बारी से आयोजित होता है।
  • इसका पिछला यानी 7वां संस्करण मई 2024 में मेघालय के उमरोई में हुआ था

2. ‘युवा पुरस्कार’ और ‘बाल साहित्य पुरस्कार’ की घोषणा हुई

18 जून साहित्य अकादमी ने युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की। ‘युवा पुरस्कार’ के लिए 23 लेखकों और ‘बाल साहित्य पुरस्कार’ के लिए 24 लेखकों के नामों ऐलान हुआ।

पुरस्कारों की घोषणा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई एग्जीक्यूटिव मीटिंग में की गई।

पुरस्कारों की घोषणा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में हुई एग्जीक्यूटिव मीटिंग में की गई।

  • युवा पुरस्कार 23 भाषाओं में दिए जाएंगे, जबकि इस साल डोगरी में कोई युवा पुरस्कार नहीं दिया गया।
  • विजेताओं को एक ताम्रपट्टिका, एक शॉल, और 50,000 रुपए की नकद राशि दी जाएगी।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. रेलवे में टेक्नीशियन के 6,180 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 6,180 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन 16 जून के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल : 1100 पद
  • तकनीशियन ग्रेड III सिग्नल : 7900 पद
  • कुल पदों की संख्या : 6180

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) :

  • फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी (B.Sc)
  • संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य है।

टेक्नीशियन ग्रेड-3 :

  • 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या अप्रेंटिसशिप पूरी होना चाहिए।

एज लिमिट :

टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल

टेक्नीशियन ग्रेड III :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 30 साल

फीस :

  • एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग : 250 रुपए
  • अन्य सभी उम्मीदवार : 500 रुपए

सैलरी :

  • 19,900 – 29,200 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीबीटी परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट

2. प्रसार भारती में टेक्निकल इंटर्न्स के 421 पदों पर भर्ती

प्रसार भारती में टेक्निकल इंटर्न्स के 421 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट avedan.prasarbharati.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
साउथ जोन में टेक्निकल इंटर्न 63
ईस्ट जोन में टेक्निकल इंटर्न 65
वेस्ट जोन में टेक्निकल इंटर्न 66
नॉर्थ ईस्ट जोन में टेक्निकल इंटर्न 126
नई दिल्ली में टेक्निकल इंटर्न 101

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, इंजीनियरिंग में बैचलर या मास्टर डिग्री

स्टाइपेंड : 25 हजार रुपए प्रतिमाह

एज लिमिट :

  • अधिकतम 30 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन टेस्ट
  • इंटरव्यू

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT दिल्‍ली देश की बेस्‍ट यूनिवर्सिटी

18 जून को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी हुई। इस साल IIT दिल्‍ली देश की बेस्‍ट यूनिवर्सिटी बनी। इसे वर्ल्‍ड रैंकिंग में 123वां स्‍थान मिला है। पिछले साल IIT दिल्‍ली की रैंक 150 थी।

अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MIT ने लगातार 14वें साल टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। इस साल लिस्‍ट में कुल 54 भारतीय यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। ये संख्‍या पिछले साल 46 थी।

2. नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में तैयार होगा

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी यानी NFSU का एक कैंपस छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी घोषणा की।

ये कैंपस नया रायपुर में 40 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा लगभग 350 से 400 करोड़ रुपए की लागत से इस कैंपस का इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा।

इसके साथ ही, 6 से 7 एकड़ की अतिरिक्त जमीन पर छत्तीसगढ़ सरकार की फोरेंसिक लैब भी बनेगी। जब तक NFSU का स्थायी कैंपस तैयार नहीं हो जाता, तब तक एक ट्रांजिट कैंपस के जरिए पढ़ाई शुरू की जाएगी।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link