तेंदुए ने उदयगिरि में तीन मवेशियों का किया शिकार: गोशाला से बछड़ों को सुरक्षित जगह पर भेजा; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Vidisha News

तेंदुए ने उदयगिरि में तीन मवेशियों का किया शिकार:  गोशाला से बछड़ों को सुरक्षित जगह पर भेजा; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Vidisha News



हाई क्वालिटी कैमरे में दिखा तेंदुआ।

विदिशा के उदयगिरि की पहाड़ी पर तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। एक सप्ताह पहले उन्होंने तेंदुए को देखा था। वन विभाग ने पहले इस बात से इनकार किया। बाद में लगाए गए हाई क्वालिटी कैमरों में तेंदुए की पुष्टि हुई।

.

तेंदुए ने उदयगिरि निवासी जगदीश पाल का एक बकरा और दो बकरियां का शिकार कर लिया। स्थिति ऐसी है कि रात 8 बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता।

बछड़ों को सुरक्षित जगहों पर भेजा विद्यासागर गोशाला में एक हजार से ज्यादा गाय और बछड़े हैं। गोशाला प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए छोटे बछड़ों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। तेंदुए की मौजूदगी के कारण तालाब गहरीकरण का काम भी रुका हुआ है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव के अनुसार तेंदुआ 8 से 10 साल का है। ये इलाका उसका प्राकृतिक आवास है। बरसात के मौसम में पहले भी यहां तेंदुए की मौजूदगी देखी गई है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ कुछ दिन में लौट सकता है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और मवेशियों की सुरक्षा में जान जोखिम में न डालने की अपील की है। आपात स्थिति में वन विभाग को सूचना देने को कहा है। मवेशियों के नुकसान पर शासन मुआवजा देगा।



Source link