तीन साल इंतजार के बाद जिले को मिलेगा पहला केंद्रीय विद्यालय।
निवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की तीन साल से लंबित प्रक्रिया अब पूरी होने जा रही है। जुलाई महीने में जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय शुरू हो जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया भी इसी माह से शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ न
.
पिछले तीन वर्षों से भवन की अस्थायी व्यवस्था और प्रशासनिक विलंब के कारण स्कूल शुरू नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने निरीक्षण के बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन को संचालन के लिए सही पाया था।
भवन के जीर्णोद्धार के लिए 29 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। केंद्रीय विद्यालय की टीम के निर्देश पर 5 नए कमरों का निर्माण शुरू किया गया है। इनमें से तीन कमरे पूरे हो चुके हैं और दो का निर्माण जारी है।
इस विद्यालय की स्थापना से क्षेत्रीय सैनिक परिवारों, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और दूरस्थ गांवों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
केंद्रीय कैबिनेट से मिल चुकी स्वीकृति
8 दिसंबर 2024 को केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश में 63 केंद्रीय विद्यालयों को स्थापित किए जाने की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें से 11 केंद्रीय विद्यालय मध्य प्रदेश के लिए स्वीकृत हुए थे। इनमें 11 केंद्रीय विद्यालयों में निवाड़ी जिले का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल था।
इसके साथ ही 2016 में केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए निवाड़ी घुघुआ बायपास मार्ग पर स्थित खसरा नंबर 136 के रकबा 7. 960 हेक्टेयर में से 3.501 हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के नाम भी आवंटित की जा चुकी है।