नेपा लिमिटेड के कर्मचारियों को मिली CPR की ट्रेनिंग: विशेषज्ञों ने हार्ट अटैक और छाती दर्द में अंतर बताया; सवालों का दिया जवाब – Burhanpur (MP) News

नेपा लिमिटेड के कर्मचारियों को मिली CPR की ट्रेनिंग:  विशेषज्ञों ने हार्ट अटैक और छाती दर्द में अंतर बताया; सवालों का दिया जवाब – Burhanpur (MP) News


विशेषज्ञों ने आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।

बुरहानपुर स्थित नेपा लिमिटेड में बुधवार को सीपीआर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत हुआ। निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के केंद्रीय सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम ह

.

जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ. गुरजीत सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने हृदयाघात, गैस्ट्रिक समस्या और छाती के सामान्य दर्द के बीच अंतर समझाया। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी।

ये कार्यक्रम 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत हुआ।

सीपीआर की सावधानियां बताई नेपा लिमिटेड अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मसूद मशरूवाला ने सीपीआर का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सांस रुकने, हृदय गति थमने, अचानक बेहोशी या डूबने जैसी स्थितियों में सीपीआर जरूरी है। प्रतिभागियों को सीपीआर की सही तकनीक और सावधानियां बताई गईं।

निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में आपात स्थिति से निपटने का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया। वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार ने आभार व्यक्त किया।

ये अफसर-कर्मचारी रहे मौजूद इस दौरान प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालू, प्रबंधक वित्त, आईटी संजीव कानडे, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक अनुरक्षण विजय चौधरी, उप प्रबंधक वित्त, लेखा सीएन वर्मा, उप प्रबंधक सतर्कता विजेंद्र चौधरी, सहायक प्रबंधक पावर हाउस अनिल करोले, डीपी मिश्रा, एपी शुक्ला, दीपक सिंह ठाकुर, आशुतोष मिश्रा, सुनील राव, युवराज मोदी, देवेंद्र कुमार पांडेय, मिलिंद किरेंगे, देवीदास लोखंडे, रमेश तायड़े, सुरेश रघुवंशी, आदित्य तिवारी, गणेश दीक्षित, प्रतीक गणेचर, संदीप माले, मीत भट्ट सहित कई अफसर कर्मी मौजूद रहे।



Source link