बाघ के हमले से ही हुई थी युवक की मौत: पीएम रिपोर्ट में पुष्टि; बुरहानपुर में वन विभाग ने परिजनों को 8 लाख रुपए मुआवजा दिया – Burhanpur (MP) News

बाघ के हमले से ही हुई थी युवक की मौत:  पीएम रिपोर्ट में पुष्टि; बुरहानपुर में वन विभाग ने परिजनों को 8 लाख रुपए मुआवजा दिया – Burhanpur (MP) News


युवक के शव पर जंगली जानवर के हमले के निशान मिले थे।

बुरहानपुर वन मंडल की बोदरली रेंज के चाकबारा मगरडोह जंगल में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम मगरडोह निवासी लटटु सुरपाल के रूप में हुई।

.

जानकारी के अनुसार, 13 दिन पहले लट़्टू अपने 3-4 साथियों के साथ जंगल में गोंद इकट्ठा करने गया था। इस दौरान वह साथियों से बिछड़ गया। बाद में उसका शव जंगल में मिला। उसकी गर्दन पर वन्यप्राणी के हमले के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नर बाघ के हमले की पुष्टि हुई।

वन विभाग ने मृतक के परिजन को 8 लाख रुपये मुआवजा वितरित किया है। डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, जहां वन्यप्राणियों का आना-जाना लगा रहता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई पूरी की गई।

फोटो- लटटु सुरपाल।



Source link