Last Updated:
Raja Raghuvanshi Kundli: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम पर सवाल उठ रहे हैं. राजा के भाई विपिन ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. तो वहीं पता चला है कि शादी से पहले राजा और स…और पढ़ें
राजा-सोनम की शादी पर उठ रहे सवाल.
हाइलाइट्स
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
- राजा औऱ सोनम की कुंडली नहीं की गई थी मैच
- राजा के भाई ने सोनम पर परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया
मिथिलेश गुप्ता
राजा से रिश्ता तय होने से पहले सोनम की सगाई मध्य प्रदेश के धार जिले के एक युवक से होने वाली थी. बिजनेसमैन ने अपने बेटे और सोनम की कुंडली मिलवाई थी. कुंडली देखकर पंडित जी ने शादी से मना कर दिया था. पंडित ने कहा था कि सोनम की कुंडली में खतरनाक दोष है. अगर शादी होती है कि जोड़ी टूट जाएगी.
धार के बिजनेसमैन ने बताया था कि उनके बेटे और सोनम का रिश्ता तय किया गया था. दोनों के करीब 25 गुण मिले थे. फिर ज्योतिषी को पत्रिका दिखाई गई थी. ज्योतिषी ने बताया था कि अगर ये रिश्ता तय किया गया तो उनके परिवार के लिए ये ठीक नहीं रहेगा. इसके बाद शादी से मना कर दिया गया था.
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस का समय बर्बाद हो रहा है. केस खिंच रहा है. जब आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया तो पुलिस को एनकाउंटर कर देना चाहिए. सोनम से अगर सामना हुआ तो जरूर पूछेंगे- क्यों की हत्या. तो वहीं दूसरे भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम के परिवार ने उनके साथ विश्वासघात किया है. उनका कहना है कि सोनम के परिवार ने 6-6 पंडित खड़े कर दिए. हमें लगा सभी पंडितों ने देख ली कुंडली तो सब सही होगा, लेकिन उनके परिवार ने अंधेरे में रखा और विश्वासघात किया.
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर कर ही देना चाहिए, ऊपर राजा इनसे निपट लेगा. हमें धोखे में रखा. अगर इनके पंडित और परिवार ये बता देता कि इतना खतरनाम योग है कुंडली में तो हम शादी ही नहीं करते, हमारा राज बच जाता. हमारे रघुवंशी समाज के एक व्यक्ति ने सोनम की कुंडली दिखवाने के बाद शादी से मना कर दिया था. आज वो परिवार खुद रघुवंशी समाज के ग्रुप में लिख रहा है उनका बेटा बच गया. अभी तक हत्या का मकसद सामने नहीं आया हैं, जिसका राज अभी आना बाकी है. हमारा तो एक ही सवाल है कि राजा की हत्या सोनम ने क्यों की? राजा का क्या कसूर था?
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें