पैदल चलकर कलेक्टर ऑफिस जाती हुई छात्राएं।
बड़वानी जिले के चाटली स्थित केएल पांडे नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंची। गुरुवार सुबह सिकल सेल कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिलने छात्राएं दो कार में सवार होकर निकली थीं।
.
सिलावद पुलिस ने छात्राओं की गाड़ियां रोक दीं। इस पर छात्राएं पैदल ही बड़वानी की ओर निकल पड़ीं। पुलिस ने बाद में गाड़ियां वापस कर दीं। फिर भी छात्राएं पैदल चलती रहीं। एसडीएम भूपेंद्र रावत और तहसीलदार ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।
कॉलेज पर एडमिट कार्ड जारी नहीं करने का आरोप
नर्सिंग कॉलेज की छात्रा सरिता अहिरे के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से उनकी परीक्षाएं नहीं हुई हैं। छात्राओं ने कई बार जनसुनवाई में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलेज एडमिट कार्ड जारी नहीं कर रहा है। इस कारण छात्राएं परीक्षा नहीं दे पा रही हैं।
युवक कांग्रेस के नेता नितिन यादव ने छात्राओं का समर्थन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सवाल उठाए। कहा कि एक ओर लाड़ली बहना योजना की बात होती है। दूसरी ओर प्रशासन छात्राओं को पैदल चलने पर मजबूर कर रहा है।
अपनी मांगों को लेकर छात्राएं पैदल मार्च निकालीं।