19 वर्षीय आरोपी गोलू उर्फ हेमंत वर्मा।
सिंगरौली में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 18 जून को विंध्यनगर थाना क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
.
विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि 24 वर्षीय युवती ने 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, सेक्टर 2 जयंत का रहने वाला गोलू उर्फ हेमंत वर्मा ने शादी का वादा किया। इसके बाद वह उसे अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जयंत सेक्टर 2 से आरोपी को पकड़ लिया।