Last Updated:
IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को पहले पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब उसका नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कर दिया गया है.
पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने पर सचिन का रिएक्शन
हाइलाइट्स
- आखिरकार सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी
- कहा- मैंने फौरन पटौदी परिवार से संपर्क किया
- अब पटौदी ट्रॉफी का नाम बदल दिया गया है
नई दिल्ली: पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी रखा गया है. यह फैसला इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने मिलकर लिया है.
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी के परिवार से संपर्क किया.
मुझे पता है कि बीसीसीआई ने कुछ महीना पहले पटौदी ट्रॉफी को रिटायर किया है, लेकिन जब मुझे पता चला कि इसका नाम मेरे और एंडरसन के नाम पर रखा जा रहा है तो मैने सबसे पहले पटौदी परिवार को फोन किया. टाइगर पटौदी ने कई पीढियों को प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाई है जिसे भुलाया नहीं जा सकता.
तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने उनसे बात की. मैंने सब कुछ बताया. मैंने यह भी कहा कि पटौदी विरासत को जीवंत रखने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे. इसके बाद मैने शाह और ईसीबी अधिकारियों से बात करके कुछ सुझाव दिए.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने पहली बार 1988 में इंग्लैंड का दौरा किया था. मेरी पहली फ्लाइट मुंबई से लंदन की थी. अब मेरे नाम से वहां ट्रॉफी होने से काफी खुशी हो रही है.’
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें