सरकारी नौकरी: UPSC NDA, CDS 2 एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 20 जून तक करें अप्लाई

सरकारी नौकरी:  UPSC NDA, CDS 2 एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 20 जून तक करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • Application Date Extended For UPSC NDA, CDS 2, Now Apply Till June 20

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नवल एकेडमी (NA) परीक्षा (2) एवं कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई से जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 जून 2025 तक के लिए एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) :

मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास।

फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास।

  • कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2)

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग की डिग्री।

एज लिमिट :

उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।

फीस :

  • UPSC सीडीएस-2 : 200 रुपए
  • यूपीएससी एनडीए-2 : 100 रुपए
  • एससी/ एसटी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

  • लेफ्टिनेंट : 56,100 -1,77,500 रुपए प्रतिमाह
  • कैप्टन : 61,300- 1,93,900 रुपए प्रतिमाह
  • मेजर : 69,400 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह
  • लेफ्टिनेंट कर्नल : 1,21,200 – 2,12,400 रुपए प्रतिमाह
  • कर्नल : 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह
  • ब्रिगेडियर : 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
  • मेजर जनरल : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
  • लेफ्टिनेंट जर्नल (HAG स्केल) : 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह
  • HAG + स्केल : 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह
  • VCOAS/आर्मी कैडर/ लेफ्टिनेंट जर्नल (NFSG): 2,25,000 रुपए प्रतिमाह (fixed)
  • COAS : 2,50,000 रुपए प्रतिमाह (fixed)

एग्जाम पैटर्न :

  • हर पेपर में एमसीक्यू टाइप क्वेश्चन होंगे।
  • जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथ्स का पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
  • हर गलत आंसर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • एग्जाम की टाइम लिमिट 2 घंटे होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  • होम पेज पर उपलब्ध UPSC NDA/NA & CDS II परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

UPSC CDS 2 एग्जाम ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

UPSC NDA एग्जाम ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

AIIMS में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 58 साल, सैलरी 1 लाख से डेढ़ लाख तक

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS गुवाहाटी की ओर से फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

LIC HFL में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती; 28 जून से शुरू आवेदन, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार NATS के पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link