2 परिवारों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, 11 घायल: 3 महिलाएं भी शामिल; खेत की मेड़ पर पत्थर गाड़ने को लेकर हुआ विवाद – Raisen News

2 परिवारों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, 11 घायल:  3 महिलाएं भी शामिल; खेत की मेड़ पर पत्थर गाड़ने को लेकर हुआ विवाद – Raisen News


घायलों के सिर-हाथों में आई चोट।

रायसेन के गंभीरी गांव में बुधवार रात खेत की मेड़ पर पत्थर गाड़ने को लेकर एक ही समाज के दो परिवारों में विवाद हो गया। मीणा समाज के पृथ्वीराज और अवध नारायण के परिवारों के बीच ये झगड़ा हुआ।

.

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

दोनों परिवारों के खेत आस-पास हैं घायलों को रात 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादातर लोगों के सिर और हाथों में चोट आई हैं। कोतवाली टीआई शेर सिंह सूर्या ने बताया कि दोनों परिवारों के खेत आस-पास हैं। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने कहा कि इलाज के बाद रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विवाद में ये लोग हुए घायल-

अतर सिंह (28)

रतिराम (55)

नीरज हीरालाल (30)

अवध नारायण (55)

प्रेम सिंह (35)

बद्री मीणा (50)

खेमचंद (35)

राजेंद्र (22)

वीरेंद्र (35)

इमरती बाई (45)

लखन सिंह

दातार सिंह

मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई।



Source link