Last Updated:
Indian Army Story: अगर आप किसी भी काम में सफल होना चाहते हैं, तो इरादे के साथ आपके हौसले भी बुलंद होने चाहिए. ऐसे ही एक शख्स सिपाही से ऑफिसर बन गए हैं.
Indian Army Story: सिपाही से बने लेफ्टिनेंट
हाइलाइट्स
- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने.
- पिता और भाइयों से मिली देशभक्ति की प्रेरणा.
- गनर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया.
Indian Army Story: अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता है. ऐसे ही हिमाचल प्रदेश के पुनीत मनकोटिया (Punit Mankotia) ने सेना में ऑफिसर बनकर अपने सपने को पूरा किया है. वह बचपन से ही ऑलिव ग्रीन वर्दी के प्रति आकर्षित थे. आज वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं और ना केवल अपने बचपन के सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार और विशेष रूप से अपने पिता से किया गया वादा भी निभा रहे हैं.
परिवार से मिली देशभक्ति की प्रेरणा
गनर से लेकर बेहतरीन इंस्ट्रक्टर तक का सफर
पुनीत ने दिसंबर 2009 में एक गनर के रूप में सेना में अपनी सेवा शुरू की. शुरुआत से ही उन्होंने उत्कृष्टता का परिचय दिया. स्कूल ऑफ आर्टिलरी, देवलाली में उन्होंने बेसिक और एडवांस दोनों कोर्स में पहला स्थान प्राप्त किया. बाद में वे 625 SATA बैटरी में कार्यरत रहे, फिर रेजिमेंटल हवलदार मेजर (RHM) बने और तकनीकी इंस्ट्रक्टर के रूप में भी सेवाएं दीं. इन सभी भूमिकाओं में उन्होंने नेतृत्व, समर्पण और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया.
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन
हार नहीं मानी, बनी एक मिसाल
पुनीत हमेशा से सेना में अधिकारी बनना चाहते थे. उन्होंने स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स (SCO) एंट्री के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. तीसरी बार प्रयास करने पर वे सफल हुए और ऑफिसर बनने का उनका सपना पूरा हुआ. यह उनके धैर्य और कभी न रुकने वाले जज्बे का प्रमाण है.
एक नए अध्याय की शुरुआत
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें