यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई।
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में गुरुवार सुबह प्रशासन ने नेशनल हाईवे-46 के दोनों ओर फैले कच्चे, पक्के और अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान के लिए प्रशासन ने दो एसडीओपी और 6 थानों की फोर्स के साथ संयुक्त टीम गठित की।
.
कार्रवाई की शुरुआत से पहले मुनादी करवाई गई, जिसमें साफ तौर पर लोगों को चेताया गया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाएं, नहीं तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
अधिकारियों के समझाइश के बाद मानी महिला सुबह जेसीबी मशीनों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एनएच की टीम की मौजूदगी में जेसीबी ने एक के बाद एक अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान एक महिला ने अपने ठेलेनुमा कच्चे निर्माण को हटाए जाने का विरोध किया, लेकिन मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने समझाइश देकर उसे हटाया और बाद में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान एक महिला ने अपने ठेलेनुमा कच्चे निर्माण को हटाए जाने का विरोध किया।
‘सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ कार्रवाई के बीच बारिश भी शुरू हो गई, लेकिन प्रशासन की टीम ने बिना रुके अभियान को जारी रखा। जेसीबी से हटाए गए गुमटी और अन्य सामान को जब्त किया गया। मौके पर मौजूद अफसरों ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे शासकीय जमीन पर कोई भी अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया था ताकि अतिक्रमण विरोध की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। अधिकारियों की मानें तो यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण।
कई ने खुद हटाया कब्जा प्रशासन की सख्ती देखकर कई लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। हाइवे किनारे सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की जा रही इस कार्रवाई को लेकर पूरे नगर में चर्चा रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये रहे मौजूद- एसडीएम सुशील कुमार, तहसीलदार सुनीता मेडम ,बोडा तहसीलदार सुरेश सिंह, एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी और प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी एसएस चौहान तथा ब्यावरा, नरसिंहगढ़, कुरावर, मलावर, बोड़ा, सुठालिया सहित आसपास के थानों से बुलाई गई।

सुबह जेसीबी मशीनों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची।