लड़की को गंदी फोटो भेजने पर करियर हुआ था बर्बाद, अब टीम का बना हेड कोच

लड़की को गंदी फोटो भेजने पर करियर हुआ था बर्बाद, अब टीम का बना हेड कोच


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच बनाया गया है. कुछ साल पहले महिला सहकर्मी को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के आरोप में पेन ने कुछ साल पहले टीम की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था…और पढ़ें

टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया ने दी बड़ी जिम्मेदारी.

नई दिल्ली. टिम पेन ऑस्ट्रेलिया की यंगिस्तान को कोचिंग देंगे. उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच बनाया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पेन को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए कोच नियुक्त किया है. ऑस्ट्रेलिया ए टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और 4 दिवसीय मैच खेलेगी. पेन पर महिला सहकर्मी को गंदी फोटो और अश्लील मैसेज करने के आरोप हैं. फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया की टी20 बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स को कोचिंग दे रहे हैं. पेन जल्द ऑस्ट्रेलिया ए टीम से जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया ए टीम श्रीलंका से सीरीज खेलने के बाद भारत का टूर करेगी.

दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज टिम पेन (Tim Paine) को ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच और कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ए टीम जुलाई में श्रीलंका ए के खिलाफ सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 4 जुलाई से शुरू होगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम डार्विन में 3 वनडे मैच खेलेगी जबकि इसके बाद वह दो 4 दिवसीय मैच भी खेलेगी.

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी हेडिंग्ले टेस्ट में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे, क्या है वजह, जानिए

श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत दौरे पर आएगी जहां वह सितंबर-अक्टूबर में मेजबान टीम के साथ वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी.इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 4 दिवसीय मैच में हिस्सा लेना है. टिम पेन का विवादों से गहरा नाता रहा है.साल 2017 में उन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील फोटो भेजा था. महिला ने पेन पर ये आरोप लगाया था. बाद में टिम पेन ने अपनी गलती मानते हुए उस महिला से माफी भी मांगी थी. पेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया था कि 4 साल पहले उन्होंने एक महिला को मैसेज टेक्स्ट किया था.

साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टिम पेन ने 35 टेस्ट मैचों में 32.63 की औसत से 1534 रन बनाए. विकेटकीपर के रूप में 157 कैच और स्टंपिंग्स किए. इसके अलावा उन्होंने 35 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले.साल 2023 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पेन ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

लड़की को गंदी फोटो भेजने पर करियर हुआ था बर्बाद, अब टीम का बना हेड कोच



Source link