.
अटल अनुभूति उद्यान में मंगलवार को पांच साल से लेकर 65 साल तक के लोगों से शुल्क वसूली संबंधित बोर्ड लगाया गया था। इसके चलते उद्यान में आने वाले लोग भ्रमित हो रहे थे। उद्यान में प्रवेश शुल्क व नए नियम निगम परिषद के ठहराव क्रं. 67 के क्रम में लागू हुए हैं। इस नियमों के अनुसार उद्यान प्रवेश के लिए 5 साल से कम व 65 से अधिक उम्र वालों को शुल्क नहीं देना होगा। अन्य लोगों को 15 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। उद्यान प्रवेश दिव्यांग वर्ग के लिए नि:शुल्क रहेगा। उद्यान विभाग प्रभारी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि बोर्ड केवल सूचना देने व नियम की जानकारी देने के िलए लगाया गया है। उद्यान में संधारण कार्य चल रहे हैं, कार्य जैसे ही पूरे होंगे, यह नियम लागू किए जाएंगे।