अनुभव की कमी भारत पर पड़ सकता है भारी, गिल एंड कंपनी के लिए है अग्निपरीक्षा

अनुभव की कमी भारत पर पड़ सकता है भारी, गिल एंड कंपनी के लिए है अग्निपरीक्षा


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन और ग्रीम स्मिथ ने एक सुर में कहा है कि भारतीय टीम को अनुभव की कमी भारी पड़ सकती है. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेल रह…और पढ़ें

मैथ्यू हेडन और स्मिथ का कहना है कि भारत को इंग्लैंड में अनुभव की कमी खलेगी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा आसान नहीं रहने वाला है. अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन और ग्रीम स्मिथ का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने से भारतीय टीम काफी अनुभवहीन हो गई है. और उसे इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर संघर्ष करना पड़ेगा. हेडन ने आईसीसी से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत को वास्तव में संघर्ष करना पड़ेगा. शुभमन गिल युवा कप्तान हैं, जो पूरी तरह से प्रतिकूल माहौल तथा तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल और उछाल वाली परिस्थितियों में खेल रहे हैं. यह एक वास्तविक चुनौती होगी. भारतीय टीम के लिए यह दौरा कड़ी अग्नि परीक्षा होगा.’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा, ‘जब भी कोई टीम इंग्लैंड के दौरे पर आती है तो उसके लिए यहां की परिस्थितियां पूरी तरह से विपरीत होती हैं. इसलिए मैं इस श्रृंखला में इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं.’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ को लगता है कि इंग्लैंड परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत है और ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर अधिक बोझ पड़ेगा.

8 साल बाद भारतीय बल्लेबाज का खत्म हुआ वनवास, जिस टीम के खिलाफ हुई डेब्यू, उसी की घर में वापसी

स्मिथ ने कहा, ‘इंग्लैंड अपने घरेलू मैदानों पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता है. वे परिस्थितियों को समझते हैं और उसका सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाते हैं. मुझे लगता है कि शुभमन और उनकी टीम के लिए यह एक चुनौती होगी, क्योंकि भारतीय टीम के पास अनुभव की कमी है. मुझे लगता है कि बुमराह गेंदबाजी आक्रमण का बड़ा हिस्सा संभालेंगे. परिस्थितियां इंग्लैंड के अनुकूल हैं और इसलिए मुझे लगता है कि वह भारत से बेहतर प्रदर्शन करेगा.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

अनुभव की कमी भारत पर पड़ सकता है भारी, गिल एंड कंपनी के लिए है अग्निपरीक्षा



Source link