ईशान किशन भी चले इंग्लैंड, नाटिंघमशर के साथ किया करार, दक्षिण अफ्रीकी कीपर को करेंगे रिप्लेस

ईशान किशन भी चले इंग्लैंड, नाटिंघमशर के साथ किया करार, दक्षिण अफ्रीकी कीपर को करेंगे रिप्लेस


Last Updated:

नाटिंघम (इंग्लैंड), 20 जून (भाषा) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नाटिंघमशर के साथ दो काउंटी मैच खेलने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईशान किशन ने इंग्लिश क्लब नाटिंघमशर से करार किया है.

नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन ने भी अपने साथी क्रिकेटरों की तरह इंग्लैंड का रुख कर लिया है. उन्होंने इंग्लिश क्लब नाटिंघमशर के साथ दो काउंटी मैच खेलने के लिए करार किया है. इंग्लिश क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इन दिनों भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारत की अंडर-19 टीम को भी अगले हफ्ते से इंग्लैंड में सीरीज खेलनी है. महिला टीम भी कुछ दिनों में इंग्लैंड में खेलती दिखेगी.

छब्बीस वर्षीय ईशान किशन नाटिंघमशर की टीम में दक्षिण अफ्रीका के काइल वरेन की जगह लेंगे. ईशान यॉर्कशर और समरसेट के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. दक्षिण अफ्रीका की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाली टीम के सदस्य वरेन जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होंगे.

नाटिंघमशर की वेबसाइट पर ईशान किशन के हवाले से कहा गया, ‘मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का पहला मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं. यह मेरे लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका होगा. मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनूं. इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने से मुझे नया कौशल सीखने में मदद मिलेगी. ट्रेंटब्रिज मशहूर मैदान है. मैं उत्साहित हूं कि मैं इस पर खेलूंगा.’

ईशान किशन भारतीय टीम से बाहर होने के बाद पूरी तरह लय में लौटने में नाकाम रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन उतारचढ़ाव भरा रहा. आईपीएल 2025 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक लगाया लेकिन इसके बाद वे रन के लिए तरसते दिखे थे.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

ईशान किशन चले इंग्लैंड, नाटिंघमशर से किया करार, अफ्रीकी कीपर को करेंगे रिप्लेस



Source link