IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज आज 20 जून से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून तक हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा. इसके बाद के चार मैच एडबस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में होंगे. पिछले 93 वर्षों में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कई महान गेंदबाजों ने हिस्सा लिया है. 2025 में शुरू होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से पहले आइए नजर डालते हैं भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाजों पर.
दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत की गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे और उन्हें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा. इसके अलावा रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में शामिल हैं. इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमान अनुभवी क्रिस वोक्स के हाथों में होगी, जिनका साथ जोश टंग, ब्राइडन कार्स और स्पिनर शोएब बशीर देंगे.
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा
इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग, क्रिस वोक्स