भिंड के अटेर किले पर योगा करते हुए सामाजिक संस्था के सदस्य।
भिंड जिले में 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
.
शुक्रवार शाम को अटेर किले पर सामाजिक संस्था के सदस्यों ने योगा किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह ने बताया कि योग दिवस का कार्यक्रम 21 जून दिन शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का सीधा प्रसारण भी दिखाया और सुना जाएगा।
इस वर्ष योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। आयुष विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में आईटीआई परिसर भिंड पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।
अटेर किले पर योगा सिखाते हुए।
योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी आयोजन स्थल पर मंच, योग मैट और प्रसारण व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयुष विभाग की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। वहीं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सामाजिक संगठन के सदस्यों ने किया योगा अभ्यास।
योग दिवस की संध्या पर हुआ सामूहिक योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भिंड के किशोरी स्पोर्ट्स क्लब और किशोरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अटेर दुर्ग पर सामूहिक योग कर जिले को नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम में कृषि मंत्रालय, दिल्ली से कंचन चौहान मुख्य अतिथि रहीं।
उन्होंने योग को जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति बताया। खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव ने योग को ऊर्जा और व्यक्तित्व विकास का जरिया बताया। इस मौके पर गिटार वादक विशाल आर्य ने योग गीत प्रस्तुत किया। आयोजन में अशोक तोमर, नितिन दीक्षित, कृष्ण गोपाल, सोनपाल यादव, संजीव श्रीवास्तव सहित खेल व कला प्रेमी शामिल हुए।