बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली: मौके पर हुई मौत; दतिया में फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंची थी पत्नी – datia News

बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली:  मौके पर हुई मौत; दतिया में फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंची थी पत्नी – datia News


मृतक बलराम दांगी (70) की फाइल फोटो।

दतिया के उपराय गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

.

मृतक की पहचान उपराय निवासी बलराम दांगी (70), पिता आशाराम दांगी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बलराम दांगी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

फायर की आवाज सुनकर सबसे पहले पहुंचीं पत्नी गोली उनकी नाभि के नीचे लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर सबसे पहले उनकी पत्नी रामकुमारी दांगी कमरे तक पहुंचीं। इसके बाद बेटा और नाती भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। टीआई कमल गोयल ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link