बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत बोरगांव खुर्द में शुक्रवार को विधायक अर्चना चिटनिस ने 63 लाख रुपए की लागत से अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण के निर्
.
विधायक चिटनिस ने 44 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मराठी प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन हमारे क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
स्वच्छता और पर्यावरण पर जोर विधायक ने ग्रामीणों से सघन साफ-सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार और पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर गांव को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा किसानों को नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत दलहन बीज का वितरण किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
250 पीएम आवास की सौगात विधायक ने बताया कि बोरगांव खुर्द पंचायत के 250 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जनपद में कुल 5704 मकानों की स्वीकृति मिली है। हर हितग्राही को 1.55 लाख रुपये की राशि मिलेगी। इस योजना के तहत जिले में कुल 88.69 करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी।
ग्रामीणों से सीधा संवाद विधायक ने जनसंवाद करते हुए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
ये रहे मौजूद इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रदीप पाटिल, दिलीप पवार, बेबीबाई महाजन समेत अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।