बुरहानपुर में मानसून के साथ जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीज रोपण और पौधारोपण की मुहिम तेज हो गई है। सरकारी अफसर-कर्मचारी भी अब इसमें सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। शुक्रवार को नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला और अन्य विभागीय अफसरों ने झिरी वन क्षेत्र
.
एसडीएम खुद कुदाली लेकर गड्ढे खोदते नजर आए। इंदौर-इच्छापुर हाईवे से सटे इस इलाके में वन विभाग की देखरेख में यह कार्य हुआ।
एसडीएम भागीरथ वाखला ने बताया कि इस अभियान में स्कूल और कॉलेज के छात्र, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे बारिश के इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
वन विभाग ने रखा है व्यापक लक्ष्य वन विभाग इस बार बड़े पैमाने पर पौधारोपण की तैयारी कर चुका है। नेपानगर, नावरा, सीवल सहित आसपास के वन क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए जाएंगे। विभागीय अफसरों का कहना है कि मानसून के दौरान नमी का अधिक लाभ मिल सके, इसलिए बीज रोपण और पौधारोपण दोनों एक साथ किए जा रहे हैं।
कल फिर एक हजार बीज रोपे जाएंगे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के बाद नेपानगर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के पास स्थित पहाड़ी पर फिर से बीज रोपण अभियान चलेगा। यहां भी 1000 से ज्यादा पलाश बीज डाले जाएंगे।