भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी हेडिंग्ले टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे?

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी हेडिंग्ले टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे?


Last Updated:

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में दोनो टीमों के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं.फील्ड अंपायर्स ने भी अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए ल…और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेल रही है.इस टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखा. भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों और मैदानी अंपायरों ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की यादव में एक मिनट का मौन रखा. 14 जून को एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 241 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी.

भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को मीडिया से कहा था ,‘विमान (दुर्घटना) में जो कुछ हुआ, उससे पूरा भारत निराश है, लेकिन हम अपनी तरफ से सिर्फ यही कर सकते हैं कि हम भारत को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं.’ नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में है.

अनुभव की कमी भारत पर पड़ सकता है भारी, गिल एंड कंपनी के लिए इंग्लैंड दौरा अग्नि परीक्षा से कम नहीं, दिग्गजों ने एक सुर में कहा

भारतीय टीम 18 साल का सूखा खत्म करने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर गई है. भारत ने साल 1932 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सफर शुरू किया था. भारतीय टीम 94 साल से इंग्लैंड का दौरा कर रही है लेकिन टीम इंडिया ने अभी तक इंग्लैंड में सिर्फ 3 बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की है. भारतीय टीम को इंगलैंड की सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट सीरीज जीतने में 39 साल तक इंतजार करना पड़ा. भारत ने साल 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी. उस सीरीज में भारत ने शुरुआती दो टेस्ट ड्रॉ कराए जबकि आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम की.

भारतीय टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती थी.साल 2007 में भारत ने इंग्लैंड में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी.तब भारत ने 2-0 से टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी हेडिंग्ले टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे?



Source link