रेलवे ने साझा किया इंदौर स्टेशन का री-डेवलपमेंट प्लान: सांसद लालवानी बोले- यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी; मॉडर्न स्टेशन बनेगा – Indore News

रेलवे ने साझा किया इंदौर स्टेशन का री-डेवलपमेंट प्लान:  सांसद लालवानी बोले- यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी; मॉडर्न स्टेशन बनेगा – Indore News



इंदौर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित आधुनिकीकरण को लेकर शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे अधिकारियों ने प्रस्तावित री-डेवलपमेंट योजना की विस्तृत जानकारी साझा की और जनप्रतिनिधियों व शहर के प्रबुद्धजनों

.

पुरना रेलवे स्टेशन चालू रहने से यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इंदौर रेलवे स्टेशन से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7,500 यात्री यात्रा करते हैं और 52 जोड़ी ट्रेनें रोजाना इंदौर से संचालित होती हैं। प्रस्तावित योजना के अनुसार, स्टेशन की प्रति घंटे 10,800 यात्रियों की क्षमता होगी और इसका डिज़ाइन आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर जैसे शहर को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त एक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सौगात मिल रही है। इस बैठक में प्राप्त सुझाव इस परियोजना को और अधिक जनोपयोगी और प्रभावी बनाएंगे। यह री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट न सिर्फ इंदौर को एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित रेलवे स्टेशन प्रदान करेगा, बल्कि यह शहर की पहचान, यात्री अनुभव और कनेक्टिविटी को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।



Source link