वंदे भारत ट्रेन में बवाल, भाजपा विधायक के समर्थकों ने बुजुर्ग यात्री को पीटा! नाक से बहा खून

वंदे भारत ट्रेन में बवाल, भाजपा विधायक के समर्थकों ने बुजुर्ग यात्री को पीटा! नाक से बहा खून


Last Updated:

New Delhi Bhopal Vande Bharat Train News: आरोप है, जब झांसी स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसमें चढ़े भाजपा विधायक के कुछ कथित समर्थकों ने यात्री को पीट दिया. जानें माजरा…

वंदेभारत ट्रेन में पिटाई से घायल यात्री.

हाइलाइट्स

  • वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री से मारपीट
  • भाजपा विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप
  • घटना पर कांग्रेस नेता ने सुरक्षा पर सवाल उठाए

Bhopal News: नई दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में बवाल हो गया. ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री के साथ झांसी स्टेशन पर मारपीट की गई. आरोप है कि सीट एक्सचेंज से इनकार करने पर बुजुर्ग को भाजपा विधायक राजेश सिंह के समर्थकों ने पीट दिया. घटना वंदे भारत एक्सप्रेस के E2 कोच की बताई जा रही है, जो कल दिल्ली से भोपाल जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग यात्री 49 नंबर सीट पर बैठे थे. ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन पहुंची, तभी कथित तौर पर विधायक समर्थक माने जा रहे 7-8 लोगों ने यात्री को सीट बदलने के लिए कहा. इनकार करने पर पहले बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि कथित समर्थकों ने बुजुर्ग को इतना पीट दिया कि उनकी नाक से खून निकल आया. उन्हें गहरी चोटें आईं.

डर गए यात्री
घटना के बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों में डर और गुस्से का माहौल बन गया. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.

वीआईपी ट्रेन का ये हाल?
मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय को घेरा है. उन्होंने कहा, “अगर वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेन में यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम ट्रेनों में सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है?” रावत ने यह भी आरोप लगाया कि घटना पुलिस संरक्षण में हुई. इस तत्काल कार्रवाई की जाए.

घटना का संज्ञान लें रेल मंत्री
वहीं, पूर्व मंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस घटना का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, रेलवे और स्थानीय पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी यात्रियों की पहचान की जा रही है.

homemadhya-pradesh

वंदे भारत ट्रेन में भाजपा विधायक के समर्थकों ने यात्री को पीटा! नाक से बहा खून



Source link