शादी में दूल्हे के पापा ने पकड़ा दिया अनोखा गिफ्ट, पहले तो मेहमान चौंके, फिर पैकेट खोलते ही खुश

शादी में दूल्हे के पापा ने पकड़ा दिया अनोखा गिफ्ट, पहले तो मेहमान चौंके, फिर पैकेट खोलते ही खुश


Last Updated:

Unique Wedding: बुरहानपुर की एक शादी की खूब चर्चा है. इस शादी में दूल्हे के पिता ने मेहमानों को खास गिफ्ट दिए, जो वाकई में बेहद जरूरी निकले…

हाइलाइट्स

  • दूल्हे के पिता ने मेहमानों को 501 फलदार पौधे भेंट किए
  • शादी में कोई फिजूल खर्च और दिखावा नहीं किया गया
  • शादी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अनोखी शादी देखने को मिली. इस शादी में फिजूल खर्ची नहीं की गई. बैंडबाजा भी नहीं बजा. बेहद सादगी से पूरी शादी संपन्न हुई. लेकिन, मेहमानों को हैरानी उस समय हुई, जब उनको अनोखा गिफ्ट दिया गया.  तोहफा देखकर सभी मेहमान पहले तो दंग रह गए, लेकिन बाद में खुशी-खुशी को वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उपहार लेकर अपने घरों को गए. हालांकि, इस शादी की चर्चा अब खूब हो रही है.

दरअसल, बुहरानपुर में ये शादी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गई. दूल्हे के परिवार ने अतिथियों को 501 फलदार वृक्षों के पौधे भेंट किए. वर मोहित और वधु पूर्णिमा ने का विवाह पर्यावरण प्रेम का उदाहरण बन गया. यह विवाह परंपराओं के साथ-साथ समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे गया कि “विवाह में खर्च नहीं, पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है.” सभी मेहमानों ने खुशी-खुशी इस भेंट को स्वीकर किया.

इस संस्था से जुड़ा है परिवार
गायत्री परिवार से जुड़े दूल्हे के पिता चंद्रकांत सैदाने, नाना वसंत मोंडे और मामा नितिन मोंडे ने विवाह में आए बारातियों व सभी अतिथियों को 501 फलदार पौधे भेंट कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया. यह पहल अखिल विश्व गायत्री परिवार से प्रेरित होकर की गई, जो वर्षों से “वृक्ष गंगा अभियान” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जुटा है.

शादी में कोई दिखावा नहीं
इस विवाह में कोई फिजूल खर्च, बैंड-बाजा या दिखावा नहीं था. यह विवाह गायत्री परिवार द्वारा आयोजित आदर्श विवाह पद्धति से सादगीपूर्वक संपन्न हुआ. दूल्हा-दुल्हन ने भी मिलकर पांच फलदार पौधों का रोपण कर नवजीवन की शुरुआत को प्रकृति से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी संदेश दिया.

हमारे लिए ये आदर्श विवाह
गायत्री परिवार से जुड़े दूल्हे के नाना वसंत मोंडे ने बताया कि “आज जब शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये सिर्फ दिखावे में खर्च होते हैं, वहीं ऐसे आदर्श विवाह न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हैं, बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी उपयोगी हैं. आज गायत्री परिवार की वजह आदर्श विवाह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सका.

homemadhya-pradesh

शादी में दूल्हे के पापा ने पकड़ा दिया अनोखा गिफ्ट, पहले तो मेहमान चौंके, फिर..



Source link