घायल से हादसे की जानकारी लेता पुलिसकर्मी।
सिवनी जिले के घंसौर में शारदा माता मंदिर के पास गुरुवार रात को बालपुर से घर लौट रहे बाइक सवार मिथलेश यादव (40) की बाइक बेकाबू होकर फिसल गई।
.
हादसे में घायल मिथलेश यादव सर्रा के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल काे जबलपुर ले जाते परिजन और स्वास्थ्यकर्मी।
बड़ा हादसा होने से बचा
घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना वाली जगह पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। घटना के समय वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।