शुभम मरमट / उज्जैन: अगर आप मीन राशि के जातक हैं, तो 20 जून 2025 का दिन आपके लिए खास भी है और थोड़ा संभलकर चलने वाला भी. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार आज का दिन जहां लव लाइफ में मिठास लेकर आएगा, वहीं करियर और व्यापार में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा.
आज आपके करियर में कुछ अड़चनें आ सकती हैं. जिस काम को आप आसानी से निपटा सकते थे, उसमें देरी हो सकती है. लेकिन लगातार प्रयास और धैर्य से आप लक्ष्य हासिल कर लेंगे.
व्यापार में परिश्रम ज्यादा, लाभ कम
व्यापारी वर्ग को आज अच्छे अवसर मिलने में बाधा महसूस होगी. मन बेचैन रहेगा क्योंकि मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा. सलाह है कि आराम और ध्यान के लिए समय जरूर निकालें.
लव लाइफ के लिहाज़ से दिन बहुत अच्छा है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बितेगा. शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन शुभ है, घर में मांगलिक कार्यों में भागीदारी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: खर्च पर लगाम ज़रूरी
हालांकि आपकी आमदनी स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है. आज के दिन किसी को उधार देने से बचें. पैसों का फ्लो सीमित रखें.
स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं. पुराने रोगों से हल्की तकलीफ हो सकती है, दवाइयों को समय पर लें. बच्चों का स्वास्थ्य भी थोड़ी चिंता का विषय रह सकता है.
शिक्षा: सहयोगी मित्र बन सकता है चुनौती
छात्रों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन किसी मित्र की सलाह नुकसानदायक हो सकती है. अपनी योजनाएं किसी के साथ शेयर न करें, अकेले पढ़ाई में मन लगाएं.
आज करें ये शुभ काम
अगर आप दान में विश्वास रखते हैं तो आज के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें जैसे दही, चीनी, चावल. यह आपको मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा देगा.