India vs England Headingley Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (20 जून) को शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच लीड्स के हेडिंग्ले में होगा. भारत की नजर 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने पर है. राहुल द्रविड़ की कप्तानी में पिछली बार सफलता मिली थी. शुभमन गिल के सामने सीरीज जीत के सूखे को समाप्त करने की चुनौती है. इस बार सबसे पहले हेडिंग्ले में टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा होगी.
लीड्स में भारत का रिकॉर्ड
हेडिंग्ले में भारत को पिछली जीत 2002 में मिली थी. उसके बाद 2021 में भारत ने यहां एक टेस्ट मैच खेला है. उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. भारत को हेडिंग्ले में अब तक सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है. उसे 1986 और 2002 में सफलता मिली थी. इंग्लैंड ने 1952, 1959, 1967 और 2021 में यहां जीत हासिल की है. 1979 में एक टेस्ट मैच में ड्रॉ रहा था.
टॉस ही बॉस
लीड्स के हेडिंग्ले में अब तक 84 टेस्ट मैच हो चुके हैं. इस दौरान टॉस का महत्व काफी ज्यादा देखने को मिला है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 29 मैच में ही जीत पाई. बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 36 मैचों में सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: अनोखा रिकॉर्ड: टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर, टॉप-5 में भारत का सिर्फ 1 खिलाड़ी
हेडिंग्ले का टेस्ट रिकॉर्ड
कुल मैच: 84
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच : 29
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच : 36
पहली पारी का औसत स्कोर : 298
दूसरी पारी का औसत स्कोर : 291
तीसरी पारी का औसत स्कोर : 239
चौथी पारी का औसत स्कोर : 165
सबसे अधिक स्कोर : 653/4 (193 ओवर) ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
सबसे कम स्कोर : 61/10 (26.2 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
ये भी पढ़ें: ‘कर्म का फल…’, टीम इंडिया में हर्षित राणा की एंट्री होते ही मुकेश कुमार ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया हंगामा
हेडिंग्ले का इतिहास
लीड्स की शांत गलियों में बसे हेडिंग्ले में 1899 में केंट के खिलाफ पहला प्रथम श्रेणी मैच आयोजित किया गया था. तब से हेडिंग्ले के दर्शकों ने कुछ बड़े मैच देखे हैं. इसमें 1930 और 1934 में डॉन ब्रैडमैन द्वारा लगाए गए दो टेस्ट तिहरे शतक शामिल हैं. ब्रैडमैन ने एक ही दिन में यहां तिहरा शतक ठोक दिया था. सरे के बाएं हाथ के बल्लेबाज जॉन एडरिक ने भी 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां टेस्ट तिहरा शतक बनाया था. यह यॉर्कशायर काउंटी टीम का घरेलू मैदान है. क्लब ने 2005 में इस मैदान को खरीद लिया था.