PHOTOS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार है भोपाल, आप भी आइए इन जगहों पर

PHOTOS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार है भोपाल, आप भी आइए इन जगहों पर


Last Updated:

Yoga Day 2025 in Bhopal: दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की झलक दिखेगी. 180 देशों में योग का आयोजन होगा. इस कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी योग के रंग में रंगी नजर आएगी और कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. अब अगर आप भी योग दिवस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जान लें कल कहां दिखेगी योग की ताकत.

इस साल 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इसको लेकर दुनियाभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. भारत के आयुष मंत्री के अनुसार, कल 21 जून को 180 देशों में योग दिवस मनाया जाएगा. इस कड़ी में राजधानी भोपाल में भी कई जगह योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा. भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम और अटल पथ पर सुबह 6 बजे से ‘स्वस्थ भारत और सशक्त भारत’ के योग संगम का आयोजन होगा.

MP

भोपाल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगह इवेंट आयोजित होंगे. इसी कड़ी में भोपाल के अटल पथ पर सुबह 6 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा. योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके हिस्सा लेंगे.

MP

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल में भावना योग कार्यक्रम का सुबह 6.30 बजे से आचार्य विद्यासागर प्रबंध विज्ञान संस्थान, श्री विद्या प्रमाण गुरुकुलम, अवधपुरी में आयोजन होगा. योग दिवस पर इस विशेष आयोजन में आचार्य श्री विद्या सागर महाराज भी हिस्सा लेंगे.

MP

21 जून 2025 (शनिवार) को इंटरनेशनल योगा डे पर राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स पर सुबह 5.30 बजे से ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए’ योग का आयोजन होगा. जहां कोई भी ‘योगा से होगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिस्सा ले सकता है.

madhya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह 11 बजे से नर्मदापुरम रोड पर स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के महर्षि मंगलम भवन में भी योग दिवस पर विशेष आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में आम लोग भी बिना किसी एंट्री फीस के हिस्सा ले सकते हैं.

Madhya Pradesh

देशभर में 21 जून को योग दिवस पर चारों तरफ ‘योगा से होगा’ की खुमारी छाई रहेगी. इसी कड़ी में भोपाल के साकेत नगर में सुबह 7.30 बजे से भारत माता पार्क, सेक्टर 3A में योग दिवस मनाने के लिए आयोजन होगा.

homemadhya-pradesh

PHOTOS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार है भोपाल, आप भी आइए इन जगहों पर



Source link