कटनी में युवक की मौत के बाद परिजन का प्रदर्शन: 4 लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया, सभी पर हत्या का केस दर्ज – Katni News

कटनी में युवक की मौत के बाद परिजन का प्रदर्शन:  4 लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया, सभी पर हत्या का केस दर्ज – Katni News


मृतक रोहित के परिजन और पुलिस के बीच बहस हुई।

जिले के माधवनगर में 24 साल के रोहित चंचलानी की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम को जब शव कटनी लाया गया, तब परिजन ने टांगा स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया।

.

परिजन का आरोप है कि दीपक मोटवानी, मोहित धमेचा, आकाश पोपटानी और महेश आडवाणी ने रोहित का अपहरण कर उसकी पिटाई की। इसी कारण रोहित की जान चली गई।

रोहित पर पुलिस ने केस दर्ज किया था

इससे पहले पुलिस ने आकाश पोपटानी की शिकायत पर मृतक रोहित समेत दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि वे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे।

टांगा स्टैंड पर मृतक के परिजन ने प्रदर्शन किया।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस

परिजन के विरोध प्रदर्शन के बाद वे माधवनगर थाने गए। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

दरअसल, माधवनगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने पहले पीड़ित पक्ष की शिकायत को नजरअंदाज कर आरोपियों की शिकायत पर कार्रवाई की थी।



Source link