तीसरा सेंचुरियन कौन होगा? सचिन को 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की आई याद

तीसरा सेंचुरियन कौन होगा? सचिन को 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की आई याद


Last Updated:

सचिन तेंदुलकर ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतक की जमकर सराहना की है. उन्होंने ऋषभ पंत की पारी को भी सराहा है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच को देखकर सचिन को 23 साल पुरानी हेडिंग्ले टेस्ट मैच याद आ …और पढ़ें

भारत की ओर से तीसरी सेंचुरी की ओर पंत अग्रसर हैं.

हाइलाइट्स

  • सचिन ने पूछा है कि तीसरा शतक भारत के लिए कौन लगाएगा
  • मास्टर ब्लास्टर ने यशस्वी और गिल की जमकर तारीफ की
  • भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की. पहले दिन भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़े जबकि ऋषभ पंत ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखकर सचिन तेंदुलकर गदगद हैं. सचिन को पहले दिन का खेल देखकर 23 साल पहले हेडिंग्ले में खेले गए टेस्ट मैच की याद आ गई. जब भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी. भारत ने उस टेस्ट मैच को पारी और 46 रन से अपने नाम किया था. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहले दिन 2 शतक लगाए और दूसरे दिन सचिन को पंत से सेंचुरी की उम्मीद है.

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,’केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओर से रखी गई ठोस नींव ने भारत ने अपने लिए एक अच्छा दिन बना लिया. यशस्वी और शुभमन गिल को उनके शानदार शतक के लिए बधाई. ऋषभ पंत का योगदान टीम के लिए उतना ही अहम था. भारत की बल्लेबाजी को देख मुझे 2002 वाली हेडिंग्ले टेस्ट की याद आ गई, जब राहुल, सौरव गांगुली और मैंने पहली पारी में शतक जड़े थे. और हम टेस्ट जीत गए थे. आज यशस्वी और शुभमन ने अपना काम कर दिया है. तीसरा शतक कौन लगाएगा?’

भारत ने हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट पर 359 रन बनाए. ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि शुभमन गिल ने नाबाद 127 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे.वहीं केएल राहुल 8 रन से अपना अर्धशतक चूक गए थे. भारत ने बाकी बचे चार दिन अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ साथ फील्डिंग शानदार की तो फिर इस मैच को जीतने से उसे कोई नहीं रोक सकता.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

तीसरा सेंचुरियन कौन होगा? सचिन को 2002 हेडिंग्ले टेस्ट की आई याद



Source link