देवास में युवक पर चाकू से हमला: महिलाओं से मारपीट कर रहे युवक को समझाने गया था; पीठ और हाथ में आई चोट – Dewas News

देवास में युवक पर चाकू से हमला:  महिलाओं से मारपीट कर रहे युवक को समझाने गया था; पीठ और हाथ में आई चोट – Dewas News



मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

देवास में शनिवार सुबह मक्सी रोड स्थित एक वेयरहाउस के पास चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल युवक प्रिंस पिता संजय बिरगड़े, निवासी सिया को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

.

महिलाओं से मारपीट रोकने गया था युवक प्रिंस ने बताया, “मैं हाउस कीपिंग का काम करता हूं। शनिवार सुबह ड्यूटी पर गया था। एक व्यक्ति महिलाओं से मारपीट कर रहा था। मैं समझाने गया तो उस युवक ने चाकू से मुझ पर हमला कर दिया। मुझे पीठ और हाथ पर चाकू लगा है।”

पुलिस को दी गई सूचना घायल को उसके बड़े भाई ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।



Source link