नरसिंहपुर में नर्मदा के दीपेश्वर टापू पर योगासन: मंत्री पटेल ने सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास; बोले- योग प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार – Narsinghpur News

नरसिंहपुर में नर्मदा के दीपेश्वर टापू पर योगासन:  मंत्री पटेल ने सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास; बोले- योग प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार – Narsinghpur News


मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लोगों के साथ की योग क्रियाएं।

नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट स्थित नर्मदा नदी के दीपेश्वर टापू पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

.

दीपेश्वर मंदिर की पवित्र भूमि पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, योग प्रशिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना था।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल योगासन लगाते हुए।

योग सामाजिक संतुलन का माध्यम

मंत्री पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह मानसिक, आत्मिक और सामाजिक संतुलन का माध्यम भी है। उन्होंने दीपेश्वर में योग दिवस के आयोजन को प्रेरणादायी बताया।

योगाभ्यास में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

योगाभ्यास में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

ये आसन लगाए

कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन और वृक्षासन सहित कई योग क्रियाएं की गईं। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग की सही विधि समझाई। साथ ही योग से होने वाले फायदों की जानकारी भी दी।



Source link