Last Updated:
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले बुनकर बिलाविज हुसैन ने केले के रेशे से शर्ट के कपड़े बनाना शुरू किया है. पहले वह इससे साड़ियां बनाते थे, लेकिन अब वह इस रेशे से हैंडलूम पर शर्ट फैब्रिक तैय…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बुरहानपुर में केले के रेशे से शर्ट का कपड़ा बन रहा है.
- 1 मीटर कपड़े की कीमत ₹900 है.
- केले के रेशे से बने कपड़े की डिमांड बढ़ रही है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है कि यहां पर नवाचार देखने को मिलता है. यहां पर किसान हो व्यापारी हो या फिर बुनकर हो लगातार नवाचार करते जाते हैं और यह नवाचार अब लोगों को भी पसंद आने लगे हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाले बिलाविज हुसैन केले के रेशे से साड़ी तो बनाते हैं, अब उसके साथ-साथ शर्ट के कपड़े बनाना भी शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि 1 मीटर कपड़ा बनाने में ₹900 खर्च आता है. हम इसको बेचते हैं, लोग इस कपड़े को पसंद भी करते हैं. इस पर डिजाइन भी बनाई जाती है और यह कपड़ा हम पिछले 1 साल से बना रहे हैं. उनका कहना है कि बुरहानपुर एक ऐसा जिला है, जहां सबसे अधिक केले की खेती होती है. यहां पर केले का रेशा आसानी से मिल जाता है. इसलिए हम अब रेशम के कपड़े के साथ-साथ केले के रेशे से शर्ट का कपड़ा तैयार कर रहे हैं और यह लोगों को भी पसंद आ रहा है. बाहर के लोग भी हमको ऑर्डर देकर बनवा रहे हैं.
लोकल 18 की टीम ने कलाकार बिलाहिज हुसैन से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक हम रेशम और नॉर्मल धागे से साड़ियां बनाते थे, लेकिन जब हमको सरकार के माध्यम से प्रशिक्षण मिलने लगा, तो अब हम केले के रेशे से शर्ट के कपड़ों का भी निर्माण कर रहे हैं. 1 मीटर कपड़ा बनाने में हमें ₹900 की लागत लग रही है और यह कपड़ा इतना खूबसूरत बन रहा है कि लोग इसके शर्ट भी बनवा रहे हैं और यह गर्मी के दिनों में पहनने में बहुत ही वातानुकूलित लगते हैं गर्मी भी नहीं लगती है.
हैंडलूम पर तैयार करते हैं यह कपड़ा
कलाकार का कहना है कि हम यह कपड़ा हैंडलूम पर तैयार करते हैं. हाथ से यह लूम चलाना पड़ता है. 1 मीटर कपड़ा तैयार करने में हमको दो दिन लग जाते हैं इसकी फिनिशिंग बहुत अच्छी आती है और यह कपड़ा पूरा हाथ से बना हुआ होता है. इसके लिए लोग इसको और भी पसंद करते हैं. कई लोग तो ऑर्डर देकर हमसे यह कपड़ा बनाते हैं, जो लोग खादी और इस तरह के कपड़े पहनने की शौकीन होते हैं. उनको यह कपड़ा पहनने में बहुत आनंद आता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें