पुलिस को देख 34 हजार की शराब छोड़कर भागे तस्कर: 229 क्वार्टर जब्त; व्हिस्की, बियर बिना नंबर की बाइक से ला रहे थे – Khargone News

पुलिस को देख 34 हजार की शराब छोड़कर भागे तस्कर:  229 क्वार्टर जब्त; व्हिस्की, बियर बिना नंबर की बाइक से ला रहे थे – Khargone News


खरगोन में पुलिस को देखकर तस्कर 34 हजार की शराब छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। शिवना-खोई तालाब क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। दोपहर 4:30 बजे थाना चैनपुर पुलिस टीम को सूचना मिली। टीम खोई से शिवना के रास्ते पर पहुंची।

.

तालाब के पास कच्चे रास्ते पर दो लोग बिना नंबर की बाइक से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बदमाश अंग्रेजी शराब से भरे प्लास्टिक बोरे को फेंककर बाइक से फरार हो गए।

जब्त शराब में गोवा व्हिस्की के 134 क्वार्टर, लेमांट बियर के 48 क्वार्टर, ऑफिसर चॉइस के 24 क्वार्टर और टेंगो के 53 क्वार्टर शामिल हैं। कुल 61 लीटर शराब की कीमत 34,013 रुपए है। थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा के अनुसार आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link