बार-बार नहीं मिलेगा ऐसा मौका, गांगुली बोले- मैं इस गेंदबाज को जरूर खिलाता

बार-बार नहीं मिलेगा ऐसा मौका, गांगुली बोले- मैं इस गेंदबाज को जरूर खिलाता


Last Updated:

सौरव गांगुली का कहना है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जरूर जीतना चाहिए. भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए. गांगुली ने टीम इंडिया के लिए कहा है कि ऐसा मौका बार बार नहीं मिलता है.

सौरव गांगुली को खल रही इस गेंदबाज की कमी.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बैटिंग की. भारत की शानदार बैटिंग को देखकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली खुश हैं.गांगुली ने कहा कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शुरुआत के बाद जीत दर्ज करनी चाहिए. क्योंकि ऐसे मौके उन्हें हर रोज नहीं मिलेंगे. भारत ने यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए. गांगुली को लगता है कि पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बनाने के बाद भारत 600 रन का आंकड़ा छूने की स्थिति में था.

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हेडिंग्ले इतना सूखा रहेगा. लेकिन अगर वे (भारत) 600 रन बना लेते हैं तो गेंद को थोड़ा असमान उछाल मिलेगा. भारत को यह मैच जरूर जीतना चाहिए. उन्हें यह मौका फिर नहीं मिलेगा.’ लेग स्पिनर कुलदीप यादव और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. गांगुली ने कहा कि वह प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को तरजीह देते.

गांगुली ने कहा, ‘कुलदीप धीरे-धीरे खेलेंगे. यह एक लंबी सीरीज है. मैं अर्श को खिलाता क्योंकि उनका कोण अलग है (बाएं हाथ का गेंदबाज होने के कारण). लेकिन कोई बात नहीं. टीम ठीक है.’ उन्होंने यह भी कहा कि रविंद्र जडेजा को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि वह आमतौर पर विदेशी सरजमीं पर संघर्ष करते हैं. इंग्लैंड के पास जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाजों की तुलना में अब अलग तरह का गेंदबाजी आक्रमण है.

क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स और जोश टंग कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पहले टेस्ट में मेजबान टीम के मुख्य गेंदबाज हैं. गांगुली ने कहा, ‘असल में उन्होंने काफी शॉर्ट गेंदबाजी की. कल आधे समय वे शुभमन गिल को केवल शॉर्ट गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन कोई बात नहीं. वे सीखेंगे. यह सिर्फ पहला टेस्ट है.’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत 3-1 से सीरीज जीतेगा, गांगुली ने कहा, ‘यह कहना अभी जल्दबाजी होगी.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

बार-बार नहीं मिलेगा ऐसा मौका, गांगुली बोले- मैं इस गेंदबाज को जरूर खिलाता



Source link