बुजुर्ग का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
मैहर में एक अजीब लूट की घटना सामने आई है। ताला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 57 साल के कालू यादव अपनी 32 बकरियां लेकर धौसडा गांव के पास चराने गए थे।
.
दोपहर में उनके रिश्ते के भाई ने परिजन को सूचना दी कि कालू बेहोशी की हालत में पेड़ से बंधे मिले हैं। उन्हें खोलकर वहीं लिटा दिया गया है। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
बुजुर्ग का पेड़ से बांधा दिया, बदमाश बकरियां ले गए
पीड़ित कालू यादव के बताए अनुसार बहू ने बताया कि पांच लोग वहां बैठे थे। इनमें से एक व्यक्ति वर्दी में था। अचानक एक बदमाश ने उनका हाथ पकड़ लिया। दूसरे ने उनकी आंखों पर कपड़ा बांधा। फिर गमछे से उनके पैर बांधकर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी बदमाश बकरियां लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की है।
घटना की सूचना मिलने पर अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कालू यादव को अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।