Last Updated:
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा की नेटवर्थ 1400 करोड़ के आस पास है. लेकिन कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं. अजय का रिश्ता माधुरी से होते होते रह गया था.
फोटो में अजय जडेजा और उनकी वाइफ.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटरों में अमीरी की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) भी आते हैं. अजय जडेजा की कमाई के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जिनकी नेटवर्थ करीब 1400 करोड़ रुपए के आस पास है. अजय जडेजा जामनगर के राज सिंहासन पर विराजमान हैं.
अजय जडेजा ने अपने करियर में 15 टेस्ट और 196 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 576 रन बनाए. वनडे में उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतकों की मदद से 37.47 के औसत से कुल 5359 रन बनाए. इसके अलावा 20 विकेट भी लिए. फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 20 शतक और 40 अर्धशतक लगाए और कुल 8100 रन उनके नाम दर्ज हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com