‘मैंने खूब तैयारी की थी…’ शतक ठोकने के बाद बोले यशस्वी जायसवाल, गिल की भी तारीफ की

‘मैंने खूब तैयारी की थी…’ शतक ठोकने के बाद बोले यशस्वी जायसवाल, गिल की भी तारीफ की


Last Updated:

यशस्वी जायसवाल शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक जड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी इस पारी का लुत्फ उठाया.

शतक ठोकने के बाद क्या बोले यशस्वी जायसवाल.

नई दिल्ली. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101 रन) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक जड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी इस पारी का लुत्फ उठाया. कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127 रन) और जायसवाल के शानदार शतकों की मदद से भारत ने पहले दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए. उप कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

जायसवाल ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहला दिन बहुत बढ़िया रहा. सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की परिस्थितियों में क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी करना शानदार रहा. मैंने पारी का आनंद लिया. मैंने बहुत अच्छी तरह से तैयारी की थी. हाल के दिनों में बहुत अच्छे अभ्यास सत्र थे हमनें कई मैच खेले. इसलिए यह पारी सरल तरीके से खेली. अगर कोई ढीली गेंद होती तो मैं उसे खेलता.’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘गिल ने शानदार प्रदर्शन किया. वह संयमित और शांत रहे. उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. गिल ने 56 गेंद में अपना आठवां अर्धशतक बनाया था. यह भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में गिल का पहला अर्धशतक है. भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया. लंच से तुंरत पहले केएल राहुल (42 रन) और पदार्पण करने वाले बी साई सुदर्शन के विकेट गिरे. सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके थे.

जायसवाल ने संयमित होकर बल्लेबाजी की, विशेषकर ऑफ स्टंप के बाहर जबकि वह सामान्यत: गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते दिखते हैं. हाल में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए खेलते बाएं हाथ के इस 23 साल बल्लेबाज ने जो गलतियां की थीं, उन्हें इस पारी में नहीं दोहराया.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

‘मैंने खूब तैयारी की थी…’ शतक ठोकने के बाद बोले यशस्वी जायसवाल



Source link