शिवपुरी में शिक्षक की विदाई में उमड़े छात्र: ट्रांसफर की खबर से भावुक हुआ गांव, फूल माला पहनाकर किया सम्मानित – Shivpuri News

शिवपुरी में शिक्षक की विदाई में उमड़े छात्र:  ट्रांसफर की खबर से भावुक हुआ गांव, फूल माला पहनाकर किया सम्मानित – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के करैरा विकासखंड के जुगहा गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछले एक दशक से पदस्थ शिक्षक रामवरन सिंह नरवरिया के तबादले की खबर मिलते ही पूरा गांव भावुक हो गया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में विद्यार्थियों से लेकर ग्राम

.

रामवरन सिंह का स्थानांतरण जुझाई गांव के मजरा ऊसर जुझाई स्थित प्राथमिक विद्यालय में कर दिया गया है। विदाई समारोह में ग्रामीणों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने भी शिक्षक को उनके योगदान के लिए विदाई दी और भावुक हो उठे।

विद्यालय को बेहतर संस्थान बनाया ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रामवरन सिंह ने विद्यालय को न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि संस्कारिक और सामाजिक रूप से भी एक उत्कृष्ट संस्थान में बदल दिया। करैरा विकासखंड में जुगहा का यह प्राथमिक विद्यालय शासकीय स्कूलों में श्रेष्ठ माना जाता है, जिसका श्रेय उनकी कार्यशैली और समर्पण को जाता है।

ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

दो बार मिला प्रशस्ति पत्र शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर रामवरन सिंह नरवरिया को करैरा एसडीएम द्वारा वर्ष 2023 और 2025 में दो बार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनवरी 2025 में उनका नाम जिला कलेक्टर शिवपुरी को प्रशस्ति पत्र के लिए प्रस्तावित किया गया था।

विदाई में पहुंचे समाजसेवी और जनप्रतिनिधि स्थानांतरण की सूचना के बाद न केवल छात्र और अभिभावक, बल्कि समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण भी कार्यक्रम में पहुंचे और शिक्षक को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।



Source link