श्योपुर जिले के बमोरी हाला गांव में शनिवार को एक हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों कुत्तों को खदेड़ा, तब जाकर हिरण की जान बच पाई। हिरण जंगल से रास्ता भटककर गांव की ओर आ गया था।
.
हालांकि, घायल हिरण की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर दोनों विभाग की टीमें पहुंच गईं।
घायल हिरण को पशु अस्पताल ले जाया गया। वहां पशु चिकित्सक डॉ. सचिन उपाध्याय ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हिरण को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।