Board Results 2025: वाह! बेटियों ने फिर किया कमाल, 66 बोर्ड रिजल्ट में लड़कों को छोड़ दिया पीछे

Board Results 2025: वाह! बेटियों ने फिर किया कमाल, 66 बोर्ड रिजल्ट में लड़कों को छोड़ दिया पीछे


Last Updated:

Board Results 2025: इस साल सीबीएसई, यूपी, एमपी समेत ज्यादातर बोर्ड्स की 10वीं, 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारकर इतिहास रच दिया है.

Board Results 2025 Analysis: बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों की परफॉर्मेंस शानदार है

हाइलाइट्स

  • लड़कियों ने 2025 बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों को पीछे छोड़ा.
  • सीबीएसई 12वीं साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.4% रहा.
  • लड़कियों की सफलता लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है.

नई दिल्ली (Board Results 2025 Analysis). स्कूल की पढ़ाई से लेकर नौकरी या बिजनेस करने तक में लड़कियों का जलवा देखा जा रहा है. इन दिनों लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से बेहतर परफॉर्म कर रही हैं. यह सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में भी बिल्कुल यही बात सामने आई है. शिक्षा मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 2025 की स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने गजब सफलता हासिल की है.

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और CBSE बोर्ड्स सहित 66 स्कूल बोर्ड्स के रिजल्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार लड़कियों ने विज्ञान यानी साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट में भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि न केवल लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लड़कियां STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) सेक्टर में तेजी से ग्रोथ हासिल कर रही हैं.

लड़कियों ने साइंस में रच दिया इतिहास

शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 66 स्कूल बोर्ड्स में लड़कियों ने विज्ञान विषय में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 की विज्ञान स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.4% रहा, जबकि लड़कों का 89.7%. यूपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने 88% अंकों के साथ टॉप रैंक हासिल की. बिहार बोर्ड रिजल्ट में भी लड़कियों ने केमिस्ट्री और फिजिक्स जैसे विषयों में 90% से अधिक अंक हासिल किए. एमपी बोर्ड और राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मैथ्स और बायोलॉजी में बेहतर प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- पिता किसान, मां कैंसर की मरीज, गांव के बेटे ने पहले प्रयास में पास की NEET

देखने लायक है स्टेट बोर्ड्स का रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने न केवल साइंस, बल्कि अन्य विषयों में भी शानदार प्रदर्शन किया. मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों ने 85% से अधिक अंक हासिल किए. सामाजिक और आर्थिक बाधाओं वे इस मुकाम तक पहुंचीं. बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 87.6% रहा, जो पिछले सालों की तुलना में 5% ज्यादा है. राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम में टॉप 10 में से 7 रैंक पर लड़कियां हैं. CBSE बोर्ड रिजल्ट में भी लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की.

लैंगिक समानता को मिलेगा बढ़ावा

साल 2025 के बोर्ड रिजल्ट में बेटियों की यह उपलब्धि लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है. शिक्षा मंत्रालय ने इसे ‘महिला सशक्तिकरण’ का प्रतीक बताया है. लड़कियों की यह सफलता न सिर्फ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाती है, बल्कि समाज में यह संदेश देती है कि साइंस जैसे चैलेंजिंग क्षेत्रों में भी वे एक्सीलेंस हासिल कर सकती हैं. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी सरकारी योजना और STEM शिक्षा पर जोर ने भी इस सफर को आसान बनाया है.

About the Author

Deepali Porwal

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

homecareer

वाह! बेटियों ने फिर किया कमाल, 66 बोर्ड रिजल्ट में लड़कों को छोड़ दिया पीछे



Source link