India vs England Test Day 2: भारत-इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट में रोमांचक जंग देखने को मिल रही है. पहले दिन से ही रिकॉर्ड्स की झड़ी देखने को मिली. भारत की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली और स्करबोर्ड पर 500+ टोटल की उम्मीद जाग उठी. लेकिन ऋषभ पंत और शुभमन गिल के विकेट के बाद टीम ताश के पत्तो की तरह ढेर हो गई. न रवींद्र जडेजा का जादू चला और न ही शार्दुल उम्मीदों पर खरे उतरे. 471 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद टीम इंडिया पर बड़ा दाग लग चुका है.
41 रन पर गिरे 7 विकेट
टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 430 रन बना लिए थे. शुभमन गिल ने 227 गेंद में 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 147 रन की पारी खेली. वहीं, ऋषभ पंत ने 12 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 134 रन ठोके. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 101 रन के स्कोर पर आउट हुए थे. गिल और पंत के विकेट के बाद बाकी 5 बल्लेबाजों में महज रवींद्र जडेजा (11) दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए. टीम इंडिया ने 41 रन पर अपने 7 बल्लेबाजों को खो दिया.
इंग्लैंड से हटा धब्बा 77 साल पुराना दाग
इंग्लैंड की टीम से 77 साल पुराना दाग हट चुका है. साल 1948 में इंग्लैंड की टीम ने 426 रन तक अपने 3 विकेट गंवाए थे, इसके बावजूद 496 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. उस दौरान टीम ने 70 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट खोए थे और 500 चूकी थी. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में अब टीम इंडिया टॉप पर आ गई है. जिसने 500 से पहले सिमटने वाली टीमों ने 3 विकेट के नुकसान पर सबसे ज्यादा स्कोर बनाया.
ये भी पढे़ं… IND vs ENG: टॉस पर ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी… हारे तो कप्तान होंगे गुनहगार, दिग्गज ने इंग्लैंड की कर दी गजब बेइज्जती
3 शतकों के बाद लोएस्ट टोटल
भारत की तरफ से तीन शतक देखने को मिले जिसमें शुभमन गिल 147 जबकि ऋषभ पंत 134 रन बनाकर आउट हुए. 3 शतकों के बावजूद 471 रन बनाने में कामयाब हुई. इस शर्मनाक रिकॉर्ड में टीम इंडिया से पहले साउथ अफ्रीका की टीम टॉप पर थी जिसने सेंचुरियन में इंग्लैंड के खिलाफ 475 रन बनाए थे. इसमें भी टीम के 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियों को अंजाम दिया था.