आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: शिवपुरी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, साल्वर से परीक्षा दिलवाने का मामला – Shivpuri News

आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा:  शिवपुरी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, साल्वर से परीक्षा दिलवाने का मामला – Shivpuri News



शिवपुरी में आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़े का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को मुरैना जिले के मोनू रावत को गिरफ्तार किया। मोनू ने लिखित परीक्षा साल्वर से दिलवाई थी। फिजिकल टेस्ट उसने खुद दिया था।

.

सतनवाड़ा थाना प्रभारी सुनील राजपूत के अनुसार, मोनू ग्राम बाबड़ी, थाना टैटरा सबलगढ़, मुरैना का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले में अब तक छह आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से पांच गिरफ्तार हो चुके हैं। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भितरवार के अंकेश रावत और धर्मेन्द्र गुर्जर शामिल हैं। डबरा के भूपेन्द्र सिंह गुर्जर और बिहार से साल्वर की व्यवस्था करने वाले राजकुमार पासवान को भी पकड़ा जा चुका है।

पुलिस अब रामनरेश गुर्जर की तलाश कर रही है। वह अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच में लगातार जुटी हुई है।



Source link