मंदसौर में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान का रविवार को समापन हुआ।
मंदसौर में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव और पीसीसी पर्यवेक्षक राजकुमार उपाध्याय ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने मंदसौर शहर और ग्रामीण ब्लॉक के
.
अध्यक्ष पद के दावेदारों ने कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगा
यह पूरी प्रक्रिया नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन और संगठन को मजबूत करने के मकसद से की गई। जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी कार्यकर्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी।
बैठक में वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य और महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।
13 ब्लॉकों में हुई बैठकों की रिपोर्ट पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे
यह अभियान हरियाणा और मध्यप्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। मंदसौर जिले के सभी 13 ब्लॉकों में हुई बैठकों की रिपोर्ट पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।