भीकनगांव-झिरन्या के बीच चार महीने तक संपर्क टूटा रहता था।
खरगोन के भीकनगांव क्षेत्र में अपरवेदा डैम के बैकवाटर में स्थित जगदन नाले पर 447 मीटर लंबा फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना के लिए 38 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। ये घोषणा उन्होंने जिले के बेड़िया में की।
.
वर्तमान में बारिश के मौसम में अपरवेदा डैम के बैकवाटर में जगदन नाले की पुलिया डूब जाती है। इससे भीकनगांव और झिरन्या के बीच आवागमन बंद हो जाता है। लगभग 4 महीने तक दोनों तहसीलों का कारोबार प्रभावित रहता है।
भीकनगांव से चिरिया तक 90 करोड़ रुपए की लागत से डबल गोला रोड का निर्माण काम चल रहा है।
लंबे समय से उठ रही थी मांग नए फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, दोनों तहसीलों के बीच निर्बाध संपर्क से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। समाजसेवी अरविंद जायसवाल के अनुसार, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस मांग को उठा रहे थे।
पहाड़ी क्षेत्र में 90 पुल-पुलियाओं का निर्माण प्रस्तावित इसके अलावा, भीकनगांव से चिरिया तक 90 करोड़ रुपए की लागत से डबल गोला रोड का निर्माण काम चल रहा है। इस मार्ग पर पहाड़ी क्षेत्र में 90 पुल-पुलियाओं का निर्माण प्रस्तावित है।